Advertisement

असम बाढ़ की स्थिति में सुधार, 68,000 अब भी प्रभावित

असम बाढ़ की स्थिति में सुधार, 68,000 अब भी प्रभावित

गुवाहाटी, चार जून असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार जारी है क्योंकि शनिवार को प्रभावित आबादी घटकर करीब 68,000 रह गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

कोई नई मौत नहीं होने के कारण, इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 38 पर बनी हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में फिलहाल कोई बड़ी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के दैनिक बाढ़ बुलेटिन में कहा गया है कि 68,590 लोग अभी भी पानी में डूबे हुए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कछार, दीमा हसाओ, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव और नगांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

शुक्रवार तक पांच जिलों के 69,610 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे।

चार राहत शिविरों में कुल मिलाकर 705 लोग शरण ले रहे हैं, जबकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तीन राहत वितरण केंद्र संचालित हैं।

नागांव और कोकराझार जिलों में बाढ़ के पानी ने सड़कों, घरों और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है।

बुलेटिन में कहा गया है कि धुबरी, नलबाड़ी, सोनितपुर, तिनसुकिया और उदलगुरी जिलों से विभिन्न नदियों के कटाव की खबरें हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47