छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-छत्तीसगढ़िया का दिखावा करने से कुछ नहीं होगा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनेतिक पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गए है। वहीं प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों ओर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सरहुल उत्सव को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़िया बनकर दिखावा करने से कुछ नहीं होता है। राज्य के लोगों के लिए काम करना होगा।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

हुपेंडी ने कहा कि, भाजपा और कांग्रेस ने भोले-भाले आदिवासियों का शोषण किया है। गांव की तस्वीर केवल फोटो-पोस्टर में बदल रही है। वास्तव में नहीं। एक तरफ तो कांग्रेस सरकार सरहुल उत्सव में पर्यावरण बचाने के लिए अभियान चलाती है। वहीं दूसरी ओर हसदेव अभ्यारण्य को पूंजीपतियों को देकर छल कर रही है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

कोमल हुपेंडी ने कहा, प्रदेश के आदिवासी धरती और प्रकृति की पूजा करते हैं। सभी आदिवासी लोग प्रकृति के साथ जीते हैं,प्रकृति के साथ नाचते गाते हैं और प्रकृति के बीच रहते है। हमारे पूर्वजों ने पर्यावरण संरक्षण को बहुत पहले ही समझ लिया था जिसके चलते प्रकृति को हमारी सांस्कृतिक परंपराओं में हमेशा जोड़े रखा। आदिवासी प्रकृति से सिर्फ उतना ही लेते हैं, जितनी उन्हें जरूरत होती है। उन्होंने आगे कहा कि, उदंती सीतानदी अभ्यारण्य में कई हजार पेड़ काट दिए गए। बस्तियां उजाड़ दी गई। लेकिन वहां पर प्रशासन नींद में सोता रहा। एक ओर कांग्रेस के नेता कहते हैं कि, आदिवासियों से पूरी दुनिया को प्रेरणा लेने की जरूरत है। लेकिन वे आदिवासियों से स्वयं नहीं सीखते हैं।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!