Advertisement

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

योग शारीरिक शक्ति के साथ आंतरिक और भावनात्मक मजबूती के लिए जरूरी: श्री भूपेश बघेल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। इसकी साधना मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें आंतरिक और भावनात्मक मजबूती भी मिलती है।
श्री बघेल ने कहा है कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। आज पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर अब हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ’मानवता के लिए योग‘ (योग फॉर ह्यूमनिटी) रखी गयी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में योग की प्रासंगिकता को बडे़ पैमाने पर लोगों ने पहचाना। शारीरिक ऊर्जा, प्रतिरोधक क्षमता के विकास और सामान्य स्वास्थ्य पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। सभी नागरिकों से योग को अपनाने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी। तन और मन दोनो स्वस्थ्य रहेंगे तो किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकेंगे। तन-मन से चुस्त-दुरुस्त रहकर ही हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं। स्वस्थ्य रहें और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47