छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

सरगुजा ओलंपिक 2026: विकासखण्ड स्तर पर भव्य समापन, 67,380 खिलाड़ियों ने लिया भाग

बलरामपुर जिले में विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य समापन हुआ। 12 खेल विधाओं में 67,380 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सरगुजा ओलंपिक का विकासखण्ड स्तर पर भव्य समापन

12 खेल विधाओं में 67,380 प्रतिभागियों ने दिखाया खेल कौशल

बलरामपुर, 04 फरवरी 2026/शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले के सभी विकासखण्डों में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य समापन किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

ओलंपिक प्रतियोगिता में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

सरगुजा ओलंपिक के अंतर्गत कुल 12 विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
जूनियर एवं सीनियर वर्ग में पंजीकृत 67 हजार 380 प्रतिभागियों, जिनमें युवा, किशोर और बच्चे शामिल थे, ने खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा के साथ भागीदारी निभाई।

सरगुजा ओलंपिक ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

समापन समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों की उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे खिलाड़ियों में खेलों के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।

जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के युवा खेल के क्षेत्र में अपार प्रतिभा रखते हैं और आने वाले समय में वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर अनेक प्रसिद्ध खिलाड़ी ग्रामीण अंचलों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचे हैं और सरगुजा अंचल के युवा भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों ने विकासखण्ड स्तर पर चयनित विजेता खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि सरगुजा ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम हैं। इससे खिलाड़ियों को मंच मिलता है, साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और खेल भावना का भी विकास होता है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!