Advertisement

छत्तीसगढ़ – मितानीन के साथ ग्रामीण ने की मारपीट, टीका लगवाने के लिए ग्रामीणों को कर रही थी प्रोत्साहन ….

पेण्ड्रा – गांव में जब मितानीन गांव के लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए मोटिवेट कर के उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए कह रही थी इसी बीच एक ग्रामीण ने पहले तो मितानीन को बरगलाना शुरू किया कि टीका वीका कुछ नहीं है क्यों करवा रहे बेकार में रहने दो। इसके बाद भी जब मितानीन ने उसकी बात नहीं सुनी तो ग्रामीण ने लाठी से मितानीन पर हमला कर दिया।

पूरा मामला गौरेला थाने के अंतर्गत आने वाले तवरडबरा गांव का है यहां कि मितानीन चाँदनी बाई घर घर जाकर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित कर रही थी कि ग्राम के ही गोपाल बैगा के द्वारा मितानिन चाँदनी बाई से वादविवाद कर लोगो को टीकाकरण मत कराओ कह कर बरगलाने लगा। शाम को जब श्रीमती चांदनी बाई टीकाकरण कार्य के उपरांत घर जा रही थी तो रास्ते में गोपाल बैगा के द्वारा रोक कर बुरी बुरी गाली गलौज कर हाथ में रखे लाठी से मारपीट किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटना की जानकारी ’पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार’ को मिलते ही पुलिस अधीक्षक जीपीएम के द्वारा तत्काल थाना गौरेला प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने बाबत आदेश दिए।

घटना पर से थाना गौरला में ’अपराध क्रमांक 143/21 धारा 186, 353, 294, 323, 506 भादवि’ कायम कर घटना के 02 घंटे के भीतर गौरेला पुलिस के द्वारा आरोपी गोपाल बैगा पिता तिहारु बैगा 30 साल निवासी तंवरडबरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा है कि – करोना महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण के इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत सभी जगह टीकाकरण कार्यक्रम जारी है और इस तरह शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जावेगा और कड़ी कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47