ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

जस्टिस शर्मा ने ली दिल्ली हाईकोर्ट के सीजे के रूप में शपथ

जस्टिस शर्मा ने ली दिल्ली हाईकोर्ट के सीजे के रूप में शपथ

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

नई दिल्ली, 28 जून न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उपराज्यपाल के सचिवालय राज निवास में एक समारोह में 60 वर्षीय न्यायमूर्ति शर्मा को शपथ दिलाई।

समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती और मदन लाल शामिल हुए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

समारोह में वरिष्ठ न्यायाधीश और अधिवक्ता भी मौजूद थे।

न्यायमूर्ति शर्मा ने पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था।

न्यायमूर्ति डी एन पटेल की सेवानिवृत्ति के बाद से दिल्ली उच्च न्यायालय नियमित मुख्य न्यायाधीश के बिना काम कर रहा था।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी 13 मार्च से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। अब उन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!