Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल में सत्ता संभालने पर यैर लैपिड को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल में सत्ता संभालने पर यैर लैपिड को बधाई दी

नयी दिल्ली, एक जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यैर लैपिड को इजरायल की सत्ता संभालने के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे समय में जब दोनों देश पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, वह द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

इजराइल की संसद बृहस्पतिवार को भंग कर दी गई और चार साल से भी कम समय में पांचवीं बार नवंबर में आम चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। देश की संसद ने इस संबंध में निर्णय लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इज़राइल के विदेश मंत्री और निवर्तमान गठबंधन सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले लैपिड शुक्रवार की आधी रात के बाद देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने इजराइल के सबसे कम समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से पदभार संभाला।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “महामहिम यैर लैपिड को इज़राइल का प्रधानमंत्री बनने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ऐसे समय में जब दोनों देश पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, मैं द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।”

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “भारत के सच्चे मित्र होने के लिए महामहिम नफ्ताली बेनेट को धन्यवाद। हमारे बीच हुई उपयोगी बातचीत अब भी मेरी स्मृतियों में हैं और नई भूमिका में आपकी सफलता की कामना करता हूं।”

मोदी ने हिब्रू भाषा में भी ट्वीट किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57