Advertisement

न्यूजीलैंड ने अमेरिकी कट्टर दक्षिणपंथी समूह ‘प्राउड ब्वॉयज’ को आतंकवादी संगठन घोषित किया

न्यूजीलैंड ने अमेरिकी कट्टर दक्षिणपंथी समूह ‘प्राउड ब्वॉयज’ को आतंकवादी संगठन घोषित किया

वेलिंगटन, एक जुलाई (एपी) न्यूजीलैंड सरकार ने घोषणा की है कि अमेरिका के घोर दक्षिणपंथी समूह ‘प्राउड ब्वॉयज’ और ‘द बेस’ आतंकवादी संगठन हैं।

ये दो समूह इस्लामिक स्टेट समेत उन 18 समूहों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें आधिकारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। इसके साथ ही अब न्यूजीलैंड में इन्हें वित्त पोषण देना, इस समूहों में शामिल होना या इनसे जुड़ना गैरकानूनी हो गया है और प्राधिकारी ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

हालांकि, अमेरिकी समूह न्यूजीलैंड में इतने सक्रिय नहीं माने जाते है लेकिन दक्षिण प्रशांत देश 2019 में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में एक श्वेत वर्चस्ववादी द्वारा 51 मुसलमानों की हत्या के बाद से घोर दक्षिणपंथ से खतरों को लेकर ज्यादा सतर्क है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अमेरिका में विदेश मंत्रालय केवल विदेशी समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित करता है, लेकिन प्राउड ब्वॉयज को पिछले साल कनाडा में आतंकवादी समूह घोषित किया गया जबकि द बेस को ब्रिटेन, कनाडा तथा ऑस्ट्रेलिया में आतंकवादी समूह घोषित किया जा चुका है।

प्राउड ब्वॉयज को आतंकवादी सूची में डालने के लिए बृहस्पतिवार को दिए स्पष्टीकरण में न्यूजीलैंड प्राधिकारियों ने कहा कि इस समूह की यूएस कैपिटल में छह जनवरी 2021 को हुए हिंसक हमले में संलिप्तता आतंकवाद का कृत्य है।

वहीं, द बेस के लिए उन्होंने कहा कि इस समूह का मुख्य लक्ष्य ‘‘हिंसा को बढ़ाने में सक्षम चरमपंथियों के काडर को प्रशिक्षण’’ देना है।

एपी गोला सिम्मी सिम्मी 0107 0937 वेलिंगटन

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57