Advertisement

‘पौधा तुंहर दुआर’: निःशुल्क पौधा घर पहुंच सेवा का शुभारंभ

रायपुर : ‘पौधा तुंहर दुआर’: निःशुल्क पौधा घर पहुंच सेवा का शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पौधा तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत आज दक्षिण कोण्डागांव वन मंडल अंतर्गत कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र के समस्त 22 वार्डों हेतु निःशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। इसके तहत एक जुलाई से 31 जुलाई तक निःशुल्क पौधा का वितरण किया जाएगा।
वन मंडलाधिकारी दक्षिण कोण्डागांव श्री उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत पौधा प्राप्ति पंजीयन हेतु वन मंडल के दूरभाष क्रमांक मो. 7587014628 में पूर्वान्ह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसमें आंवला, मूनगा, नींबू, गंगा इमली, काजू, सीताफल, अमरूद तथा आम के फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को 5 से अधिक की संख्या में पौधे चाहिए तो वे दक्षिण कोण्डागांव वन मंडल अंतर्गत वन रोपणी कोपाबेड़ा तथा वन रोपणी कुम्हारपारा में संपर्क कर पौधे प्राप्त कर सकते हैं। नगरीय क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा 5 पौधे तक की मांग किए जाने पर उन्हें घर पहुंचाकर पौधा प्रदाय किया जाएगा।
इस संबंध में बताया गया कि वन चेतना केन्द्र (आमचो सरगी प्रकृति हर्र) कोण्डागांव के प्रांगण में निःशुल्क पौधा वितरण केन्द्र की स्थापना की गई है। वहां से आंवला, मूंनगा, नींबू, गंगा इमली, काजू, सीताफल, अमरूद तथा आम प्रजाति के फलदार पौधे निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर पटेल, श्री गितेश गांधी, श्री कपिल टावरी, श्री विकास दुआ, श्री शम्भु यादव, शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री यतिन्द्र सलाम आदि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57