Advertisement

‘सियान जतन क्लीनिक’ में अब तक 74 हजार 738 बुजुर्गों का उपचार

रायपुर : ‘सियान जतन क्लीनिक’ में अब तक 74 हजार 738 बुजुर्गों का उपचार

संचालनालय आयुष द्वारा हर गुरूवार को किया जा रहा विशेष ओपीडी का आयोजन, बुजुर्गों की सभी तरह की जांच व उपचार निःशुल्क

738 बुजुर्गों का उपचार

छत्तीसगढ़ में संचालनालय आयुष (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी) की सभी आयुष संस्थाओ में हर गुरूवार को लगने वाले ‘सियान जतन’ विशेष ओपीडी में आज प्रदेश भर में 8591 बुजुर्गों का निःशुल्क इलाज किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

आयुष विभाग के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के शासकीय आयुर्वेद, होम्योपैथी औषधालय, यूनानी औषधालय, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुष विंग, स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर, स्पेशियलिटी क्लीनिक तथा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित सह-स्थापित आयुष केन्द्रों और आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालयों में बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी का संचालन किया जाता है। इस दौरान वृद्धावस्था से संबंधित विकारों व व्याधियों के साथ ही विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक रोगों का आयुष के माध्यम से उपचार प्रदान किया जा रहा है। इन विशेष ओपीडी में बुजुर्गों हेतु सभी तरह की चिकित्सा जांच और इलाज नि:शुल्क प्रदान किया जाता है। साथ ही मरीज़ों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए काउंसलिंग भी की जाती है।

आयुष विभाग द्वारा प्रत्येक गुरुवार को आयोजित इन सियान जतन क्लीनिकों में मई 2022 से अब तक 74 हजार 738 वृद्ध नागरिकों को निःशुल्क आयुर्वेद उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05