शाला प्रवेश उत्सव : एक दिन में की गई 11 हजार 680 स्कूलों की मॉनिटरिंग

रायपुर : शाला प्रवेश उत्सव : एक दिन में की गई 11 हजार 680 स्कूलों की मॉनिटरिंग

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रदेश में एक ही दिन में 11 हजार 680 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। रायगढ़ जिले में सबसे अधिक 977 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद राजनांदगांव जिले में 908 स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उल्लेखनीय है कि राज्य में सत्र 2022-23 में आयोजित प्रवेशोत्सव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए आज एक दिन में राज्य के 5 हजार स्कूलों का एक साथ निरीक्षण का लक्ष्य दिया गया। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा श्री नरेंद्र दुग्गा ने इसकी तैयारी के लिए 01 जुलाई को मैदानी अमले को वेबीनार द्वारा प्रत्येक बिंदु का विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रवेशोत्सव के दौरान कितने बच्चों ने प्रवेश लिया, कितने शाला त्यागी बच्चों, सीडब्ल्यूएसएन बच्चों को शाला में वापस लाया गया। जिले में कितने स्कूलों में प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ और कितनी शालाओं में शिक्षकों ने प्रवेश के लिए पालकों से संपर्क किया जैसी जानकारियों को स्कूलवार संकलित कर विश्लेषण किया जा रहा है।