Advertisement

दर्जी कन्हैयालाल के हत्यारों पर अदालत के बाहर लात और घूंसे चलाये

दर्जी कन्हैयालाल के हत्यारों पर अदालत के बाहर लात और घूंसे चलाये

जयपुर, दो जुलाई आक्रोशित वकीलों ने शनिवार को दर्जी कन्हैयालाल के हत्या के आरोपियों को अदालत से वापस ले जाते समय अदालत परिसर के बाहर लात और घूंसे चलाये। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

https://twitter.com/NikhilCh_/status/1543189158487011328?

सूत्रों ने बताा कि वकीलों के एक समूह ने आरोपियों पर हमला किया.. उनके कपडे फाड़ दिये और अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए उनपर लातों और घूसों से हमला किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें (आरोपियों को) वकीलों के लातों और घूसों के बीच पुलिस वाहन में चढाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों को शनिवार को एनआईए की नामित अदालत में पेश किया गया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को हत्या के कुछ घंटों बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और दो अन्य आरोपी मोहसिन और आसिफ को कथित तौर पर कन्हैया की दुकान की रेकी और हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

अदालत ने आरोपियों को दस दिन के 12 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया।

पुलिस जब आरोपियों को अदालत से वापस लेकर जा रही थी तो आक्रोशित वकीलों ने अदालत के बाहर आरोपियों पर हमला बोल दिया हालांकि पुलिस ने उन्हें पुलिस वाहन में बैठाया और वहां से ले गई।

अदालत परिसर में भारी पुलिस जाप्ता का प्रबंध किया गया था और वकीलों ने ‘‘पाकिस्तान मुर्दाबाद और कन्हैया के हत्यारों को फांसी दो’’ के नारे लगाये।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47