Advertisement

रेमडेसिविर इंजेक्शन की ख़रीदी पर हो रहा भ्रष्टाचार: विष्णु लोधी

रेमडेसिविर इंजेक्शन की ख़रीदी पर हो रहा भ्रष्टाचार:-विष्णु लोधी

रेमडेसीविर इंजेक्शन आम आदमी के पहुंच से बाहर – विष्णु लोधी

रेमडेसीविर इंजेक्शन में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने में सरकार नाकाम- विष्णु लोधी

डोंगरगढ़- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है एक तरफ़ जहाँ देश और प्रदेश में कोरोना महामारी की भयावह स्तिथी बनी हुई है लोगों को अस्पतालों में ऑक्सीजन,वेंटिलेटर,आईसीयू,बीस्तर नहीं मिल रहा है,वही रेमडेसिविर इंजेक्शन की आज प्रदेश में मारामारी हो रही है जरूरतमंद व्यक्ति उचित मूल्य से 4 गुना दर पर इंजेक्शन ख़रीदने के लिए मजबूर है वही प्रदेश की सरकार इस कालाबाज़ारी को रोकने में असमर्थ रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विष्णु लोधी ने बताया की जहाँ महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस रेमडेसिविर इंजेक्शन को 665 रुपए प्रति नग की दर से 90000 नग कुल 5 करोड़ 98 लाख 50 हज़ार की लागत में क्रय किया गया है, तो वही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस रेमडेसिविर इंजेक्शन को माइलन कम्पनी से 1568 रुपए प्रति इंजेक्शन की दर से 90000 नग कुल 14 करोड़ 11 लाख 20 हज़ार की लागत में ख़रीदा गया है जिसमें सीधे-सीधे 8 करोड़ 12 लाख 70 हज़ार रुपये का अतिरिक्त भुगतान हुआ है सरकार चाहती तो इस अतिरिक्त राशी का उपयोग अस्पतालों में ऑक्सीजन,वेंटिलेटर,आईसीयू,बिस्तर की व्यवस्था कर ,कई कोरोना से पीड़ित लोगों की जान बचाई जा सकती थी| लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। सरकार अपने में मस्त है और जनता कोरोना से पस्त है।कहीं रेमडेसीविर है तो ऑक्सीजन नहीं, ऑक्सीजन है तो रेमडेसीविर नहीं है, दोनों हैं तो बेड नहीं ये हाल है छत्तीसगढ़ के अस्पताल का सब कुछ है तो डॉक्टर नहीं।

आगे विष्णु लोधी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया, को आग्रह कर रेमडेसीविर की कालाबाजारी पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जनहित में उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

रिपोर्ट- मानसिंग वर्मा

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47