Advertisement

हिमाचल में भारी बारिश, सात के मरने की आशंका

हिमाचल में भारी बारिश, सात के मरने की आशंका

शिमला/मनाली, 6 जुलाई हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों के मारे जाने की आशंका है।

जिले में मलाणा बिजली परियोजना में काम कर रहे 25 से अधिक कर्मचारियों को भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई एक इमारत से बचाया गया।

उन्होंने बताया कि जिले के मणिकरण में कम से कम चार लोगों के बह जाने की आशंका है और बादल फटने से आई अचानक आई बाढ़ में पार्वती नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके अलावा भारी बारिश के बीच कुल्लू जिले के अलग-अलग हिस्सों में तीन लोगों के डूबने की आशंका है।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश मोख्ता ने बताया कि कुल्लू जिले की चल्लाल पंचायत के चोझ गांव में सुबह करीब छह बजे बादल फटने से चार से छह लोग लापता हैं.

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि चोझ में बादल फटने से पार्वती नदी पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि चार लोगों के लापता होने की खबर है और तलाश अभियान जारी है।

लारजे और पंडोह बांधों के फ्लडगेट खोले जा रहे हैं और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

राहत और बचाव कार्य जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47