Advertisement

सिंचाई योजनाओं के लिए 22.84 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर : सिंचाई योजनाओं के लिए 22.84 करोड़ रूपए स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 22 करोड़ 84 लाख सात हजार रूपए स्वीकृत किए है।
जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड-डभरा के अंतर्गत कोतरी नाला पर प्रस्तावित मिरौनी कुदुरूझांज एनीकट निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 56 लाख 77 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 10 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड मालखरौदा अंतर्गत बधान नाला में नगझर में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 94 लाख 81 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 85 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-मालखरौदा अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत पोता से जमगहन नवीन नहर निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 10 लाख 22 हजार रूपए रूपए स्वीकृत हुए है। कार्य के पूरा होने से 185 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड डभरा अंतर्गत घटोई नाला में पुरैना-सकराली के बीच स्टापडेम सह पुलिया के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 21 लाख 49 हजार रूपए स्वीकृत हुए है। योजना के पूरा होने से 97 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-मालखरौदा अंतर्गत बधान नाला में जमगहन स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 84 लाख 77 हजार रूपए रूपए स्वीकृत हुए है। योजना के कार्य पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत तिराईन नाला पर हरेठी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 69 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत हुए है। योजना के पूरा होने से 45 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
जांजगीर चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना की सक्ती शाखा नहर के अंतर्गत कांशीगढ़ माईनर, बावनबुड़ी माईनर एवं गुचकुलिया माईनर, सी.सी. लाईनिंग का पुनर्निर्माण कार्य, नहर पार सुदृढ़ीकरण पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य एवं कोलाबा लगाने के कार्य के लिए दो करोड़ 35 लाख 72 हजार रूपए स्वीकृत हुए है। योजना के पूरा होने से 1295 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पामगढ़ अंतर्गत ससहा वितरक नहर, खरखोद वितरक नहर, ढाबाडीह वितरक नहर एवं इसके अंतर्गत माईनरों के पक्के कार्य एवं लाईनिंग मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 75 लाख 26 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड अकलतरा अंतर्गत कंजीनाला पर परसदा एनीकट निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 76 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत हुए है। कार्यांे के पूरा होने से 97 हेक्टेयर क्षेत्र मंे सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत सिपाहीमुड़ा स्टापडेम कम काजवे निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ नौ लाख 11 हजार रूपए स्वीकृत हुए है। योजना के पूरा होने से एक सौ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत करवार नाला में पासीद स्टापडेम सह काजवे निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ एक लाख पांच हजार रूपए स्वीकृत हुए है। कार्य के पूरा होने से 95 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड अकलतरा अंतर्गत लीलागर नदी पर अमोरा एनीकट (नवापारा बस्ती) निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 48 लाख 47 हजार रूपए स्वीकृत हुए है। योजना के कार्य पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47