Advertisement

मां महामाया फाउंडेशन ने कराया छात्रों के लिए अहम आयोजन…………..

मां महामाया फाउंडेशन ने कराया छात्रों के लिए अहम आयोजन…………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// अम्बिकापुर के माता राजमोहनी देवी भवन में शहर की प्रमुख संस्था मां महामाया फाउंडेशन के द्वारा दिनांक 8/07/2022 को मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कई नामी स्कूलों के सैकड़ों छात्र -छात्राएं को शामिल होने का मौका मिलाl वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि के तौर पर विवेकानंद विघालय के स्वामी तंमयनंद जी महाराज और शहर महापौर डॉ अजय तिर्की शामिल हुएl

वहीं विवेकानंद व सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य भी मौजूद थेl साथ शहर के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुएl सेमिनार के दौरान मोटिवेशन स्पीकर संदीप श्रीवास्तव से विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने परेशानियों का हल सीखा, जैसा परीक्षा के डर को कैसे ख़त्म करें, डिप्रेसन कैसे ना होने दे, टाइम मैनेजमेंट, सही फ्रेंड सर्किल का चुनाव कैसे करें साथ ही परीक्षा संबंधी कई विषयों पर होने वाले समस्याओं का छात्रों को समाधान बताया गया।  आयोजक माँ महामाया फाउंडेशन के अध्यक्ष ने सोनू केदार ने बताया कि बीते दो सालों से कोरोना महामारी की वज़ह से सभी शिक्षण संस्थानें बंद थीl ऐसे में बच्चे मोबाइल की तरफ़ ज्यादा आकर्षित हो गए हैंl

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पढ़ाई में रुझान कम देखने को मिल रहा है और बच्चे मोबाइल की दुनिया में खोते जा रहे हैंl जिसकी वजह से बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैंl हमारी संस्था ने छात्रों के मानसिक व शैक्षिक विकाश के लिए आरम्भ सेमिनार का आयोजन करने का फैसला लिया हैl माँ महामाया फाउंडेशन द्वारा यह आयोजन बिना किस शुल्क के राज्य के कई जिलों में कराया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लाभ हो सके और छात्र जीवन मे होने वाले कई बड़े परेशानियों का हल फाउंडेशन द्वारा छात्रों को समय रहते दिया जा सके। आपको बता दें कि मोटिवेशन स्पीकर संदीप श्रीवास्तव ने कई राज्यों के विघालयों में छात्रों के लिए कई अहम सेमिनार लिए हैं। ज्ञात हो कि आयोजित मां महामाया फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम आरंभ में स्पीकर संदीप श्रीवास्तव ने अपना सौंवा सेशन सफ़लतापूर्वक पूर्ण किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47