Advertisement

मशहूर डायरेक्टर का कोरोना से निधन….

  1. मशहूर डायरेक्टर का कोरोना से निधन…. दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर ललित बहल का कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया. वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे. वह 71 साल के थे और पिछले एक हफ्ते से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे और मेडिकल हिस्ट्री रहने की वजह से उनका स्वास्थ्य पहले से ज्यादा खराब हो गया. उन्हें दिल की बीमारी थी. ललित बहल के बेटे और डायरेक्टर कानु बहल ने इसकी पुष्टि की है. ‘तितली’ और ‘मुक्ति भवन’ जैसी फिल्में बनाने वाले ललित बहल के साथ करने वाले कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है. कानु ने ईटाइम्स को बताया,”उनका निधन दोपहर में हुआ. उन्हें पहले दिल की बीमारी थी और कोविड होने की वजह से वो और भी बिगड़ गई.”
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57