ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में उमस भरी गुरुवार की सुबह

दिल्ली में उमस भरी गुरुवार की सुबह

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

नई दिल्ली, 14 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह गर्म और उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शहर में दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 72 प्रतिशत थी।

दिन में हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब नौ बजे ‘संतोषजनक’ (79) श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!