Advertisement

झारखंड के मुख्यमंत्री के करीबी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

झारखंड के मुख्यमंत्री के करीबी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ लगभग 18 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिले और इसके बरहेट और राजमहल जैसे शहरों में छापेमारी की जा रही है और जांच राज्य में टोल प्लाजा निविदाओं के आवंटन में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 18 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हो रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि धनशोधन का मामला राज्य पुलिस की प्राथमिकी से संबंधित है और ईडी कथित अवैध कोयला खनन संचालकों व झारखंड में टोल प्लाजा निविदाओं के संचालन में शामिल लोगों के बीच कथित संबंधों की भी जांच कर रहा है।

केंद्रीय एजेंसी ने मई में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, उनके पति और अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच सिलसिले में छापेमाारी की थी।

झारखंड की खनन सचिव का प्रभार संभाल रहीं 2000 बैच की अधिकारी सिंघल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था।

एजेंसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में उनके और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

अपनी टिप्पणी पोस्ट क

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47