Advertisement

संभाग को पी.डी.एस के तहत 606.40 किलोलीटर केरोसिन आवंटित

अम्बिकापुर : संभाग को पी.डी.एस के तहत 606.40 किलोलीटर केरोसिन आवंटित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य शासन द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत केरोसिन प्रदान किया जाता है। वर्ष 2022-23 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को जुलाई माह के लिए 2 हजार 928 किलोलीटर करोसिन आवंटित किया गया है जिसमें से सरगुजा संभाग के समस्त जिलों को कुल 606.40 किलोलीटर केरोसिन उपलब्ध कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत समस्त अंत्योदय एवं राशनकार्डधारियों को केरोसिन उपलब्ध कराया जाना है। राशनकार्डधारियों में अधिकतम अनुसूचित क्षेत्र के हितग्राहियों को अधिकतम 3 लीटर तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र के हितग्राहियों को अधिकतम 2 लीटर प्रतिमाह केरोसिन की पात्रता होती है।
राज्य को आवंटित केरोसिन में से जिला सरगुजा को 141.54, सूरजपुर को 131.07, कोरिया को 83.15, बलरामपुर को 120 तथा जशपुर को 130.64 किलोलीटर केरोसिन उपलब्ध कराई गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47