अम्बिकापुर : विचाराधीन बंदी के मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच

अम्बिकापुर : विचाराधीन बंदी के मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में जिले के गांधीनगर थाना के ग्राम फुंदुरडिहारी निवासी विचाराधीन बंदी उत्तम व्यापारी पिता मनोरंजन व्यापारी सजा काट रहा था। बंदी को 4 जून 2022 को उपचार हेतु जिला चिकित्सा भेजा गया वहां के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा था उक्त बंदी को आगामी उपचपार के लिए रायपुर रेफर करने पर उनका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो रहा था। तत्पश्चात 15 जुलाई 2022 को उपचार पूर्ण होने पर केन्द्रीय जेल रायपुर से वापस अम्बिकापुर आया था। जेल चिकित्सक के परामर्श पर बंदी का उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान 20 जुलाई को प्रातः 3:40 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने डिप्टी कलेक्टर श्री सीएस पैंकरा को इसके लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि उनकी जेल प्रवेश के समय स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी, बंदी कब बीमार हुआ तथा उसे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया, क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। उपचार के समय उन्हें कौन-कौन सी औषधियां दी गई। बंदी के उपचार के समय यदि कोई लापरवाही बरती गई है तो लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी अथवा कर्मचारी कौन-कौन हैं ? बंदी के साथ कोई अमानुषिक कृत्य तो नहीं किया गया है जिससे बंदी की मृत्यु हुई हो। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई है ? यदि ऐसा हुआ हो तो दोषी अधिकारी या कर्मचारी कौन-कौन हैं ? उपरोक्त बिंदुओं के संबंध में एक माह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।