Advertisement

कोरबा:पाली और पोड़ी उपरोडा जनपद पंचायतों में कुल 10 श्रम मित्र-संयोजक मनोनीत

कोरबा:पाली और पोड़ी उपरोडा जनपद पंचायतों में कुल 10 श्रम मित्र-संयोजक मनोनीत

श्रमिकांे को श्रम विभाग की योजनाओं और श्रमिक हित की देंगे जानकारी

कोरबा 22 जुलाई 2022

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के फायदे की योजनाओं की जानकारी देने के लिए श्रम मित्र-संयोजक मनोनित किए गए है। कोरबा जिले के पाली और पोडीउपरोड़ा जनपद पंचायत के अंतर्गत कुल 10 श्रम मित्र-संयोजक मनोनीत किये गये है। इनमें जनपद पंचायत पोडीउपरोड़ा के अंतर्गत जगदीश कुमार राज, श्रीमती सुनिता पटेल, संतोष दास महंत, गणेश सिंह यादव, श्रीमती सरस्वती संत को मनोनीत किये गये है। इसी प्रकार जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत अश्वनी कुमार कैवर्त, दिनेश कुमार प्रजापति, श्रीमती चित्रलेखा कश्यप, रामेश्वर दास परवाड़ और श्रीमती चंद्रिका को श्रम मित्र के रूप में मनोनीत किये गये है। मनोनीत किये गये श्रम मित्र श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में निर्माण, असंगठित श्रमिकोें का पंजीयन तथा पंजीकृत श्रमिकों को मंडल द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दंेगे। साथ ही श्रमिकों के हितों के लिए संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कार्य करेंगे। इसके अलावा श्रमिक मित्र शासन द्वारा समय-समय पर श्रमिक हित में लिए गए निर्णयों से श्रमिकों को अवगत कराएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57