अम्बिकापुर : शत प्रतिशत टीकाकरण महाभियान आज

अम्बिकापुर : शत प्रतिशत टीकाकरण महाभियान आज

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

80 हजार टीकाकरण का लक्ष्य

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अम्बिकापुर 26 जुलाई 2022 कोविड संक्रमण से बचाव हेतु कोविड के प्रथम एवं द्वितीय डोज सहित एहतियाती डोज लगवाने के लिए 27 जुलाई को कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में शत प्रतिशत टीकाकरण महाभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 80 हजार लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने टीकाकरण के लिए शेष लोगों को टीका लगवाने तथा इस अभियान में सब की सहभागिता के लिए अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया ने बताया है कि 27 जुलाई को आयोजित टीकाकरण महाभियान में जिला मुख्यालय सहित सभी जनपदों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण किया जाएगा। बताया गया कि जिले में कोविड टीकाकरण के लिए 8 लाख 23 हजार 736 का लक्ष्य है जिसके विरूद्ध 7 लाख 58 हजार 92 लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। 95 प्रतिशत तक टीकाकरण लक्ष्य पूरी कर ली गई है जो प्रदेश में दूसरा सर्वाधिक है। 18 से अधिक उम्र के 1 लाख 53 हजार 449 लोगों को एहतियाती डोज लग चुका है।