fit-cop fit-city के तहत किया गया Fitness – Hike कार्यक्रम का आयोजन।

fit-cop fit-city के तहत किया गया Fitness – Hike कार्यक्रम का आयोजन।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे कार्यक्रम का आयोजन।

Fitness- Hike कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियो /कर्मचारियों एवं आमनागरिकों मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं उत्साह मे वृद्धि करना है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से) के मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे fit-cop fit-city कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 31.07.2022 को Fitness- Hike कार्यक्रम का आयोजन गांधी स्टेडियम अंबिकापुर से शुरू होकर ऑक्सीजन पार्क तक किया गया। आयोजन मे पुलिस के अधिकारी / कर्मचारी एवं आमनागरिक के द्वारा उत्साह पूर्वक बढ़ – चढ़कर भाग लिया गया एवं ऑक्सीजन पार्क मे फिट-कॉप फिट-सिटी के तहत कुशल प्रशिक्षक के द्वारा योग एवं प्राणायाम करवाए गए।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा Fitness – Hike कार्यक्रम के उदबोधन मे स्वस्थ्य शरीर को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया गया एवं इस तरह के आयोजन सरगुजा पुलिस द्वारा चरणबद्ध रूप से आगे भी करवाए जाने की जानकारी दी गई।
Fitness- Hike मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागीयों मे महिला वर्ग से प्रथम सीमा मरकाम द्वितीय मुनिया सिंह एवं तृतीय करिश्मा सिंह एवं पुलिस विभाग से बेनिदिकता खेस, पुरुष वर्ग से प्रथम संतोष कुमार द्वितीय किशन गुप्ता और तृतीय छोटू गुप्ता एवं आर्यन कश्यप को नामित किया गया। फिट कॉप ऑफ द मंथ के लिए महिला थाने के प्र. आरक्षक अमर साय मिंज को चयनित किया गया चयनित प्रधान आरक्षक द्वारा 1 माह मे 8 किलो वजन कम किया गया है , बच्चों मे मयंक रजक एवं अजीत तिवारी को Fitness- Hike के अंतर्गत विशेष पुरुष्कार दिए जायेंगे, fit -cop fit -city मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक एस. एस. पैकरा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली भारद्वाज सिंह, थाना प्रभारी गांधीनगर मो. कलीम खान, एवं पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं आमनागरिक बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।