Advertisement

कलेक्टर संजीव झा की पहल से नेत्रहीन बालिका रानी चौहान का विशेष स्कूल में हुआ एडमिशन, बालिका के ईलाज में भी सहयोग करेगा जिला प्रशासन

कोरबा :कलेक्टर संजीव झा की पहल से नेत्रहीन बालिका रानी चौहान का विशेष स्कूल में हुआ एडमिशन, बालिका के ईलाज में भी सहयोग करेगा जिला प्रशासन

कलेक्टर ने आठ दिव्यांगजनों को दिलाया मोटराईज्ड ट्रायसिकल-व्हील चेयर, आने जाने में होगी आसानी
जनचौपाल में आज 114 लोगों ने दिये आवेदन

कलेक्टर झा ने जनचौपाल में आये प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर संजीव झा की संवेदनशीलता से नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत इमलीडुग्गु की रहने वाली नेत्रहीन बालिका रानी चौहान को जन चौपाल में तत्काल मदद मिल गयी। कलेक्टर झा ने बालिका की कमजोर पारिवारिक और आर्थिक स्थिति को संज्ञान में लेते हुए नेत्रहीन बालिका की मदद के लिए विशेष पहल की। उन्होने बालिका की बेहतर भविष्य के लिए नेत्रहीन बच्चों के पढ़ाई और रहवास के लिए संचालित विशेष स्कूल में भर्ती करने के निर्देश जनचौपाल में ही अधिकरियों को दिये। कलेक्टर के निर्देश उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा बालिका का एडमिशन कोरबा शहर में इनरविल एज्युकेशन सोसायटी द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल में करा दिया गया है। स्कूल में एडमिशन हो जाने से बच्ची की भविष्य सुरक्षित हो गयी है। कलेक्टर ने जनचौपाल में नेत्रहीन बालिका रानी को स्मार्ट हैण्ड स्टिक भी प्रदान किया। हैण्ड स्टिक मिल जाने से बच्ची को आने-जाने में आसानी होगी। स्मार्ट हैण्ड स्टिक में विशेष ध्वनि, टार्च और संगीत सुनने के लिए एफएम रेडियो की भी सुविधा हैं। दरअसल आज आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर श्री संजीव झा के समक्ष रानी चौहान के परिवार के सदस्यों ने बच्ची के दोनो आंख खराब होने, उनके माता-पिता नही होने तथा मानसिक बीमारी से ग्रसित उनका एक भाई होने की जानकारी दी। बच्ची के पालन-पोषण और देख-रेख में हो रही कठिनाईयों से कलेक्टर से अवगत कराया। सदस्यों ने बच्ची के उचित देख-भाल और बेहतर भविष्य के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी। कलेक्टर श्री झा ने बच्ची की वर्तमान स्थिति को संवेदनशीलता से संज्ञान में लेते हुए बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए उनका एडमिशन विशेष स्कूल मंे कराने के निर्देश दिये। साथ ही बच्ची के आंख के ईलाज के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। आज आयोजित जनचौपाल में एडीएम श्री विजेन्द्र पाटले, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
आज आयोजित जन चौपाल मे जिले वासियों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जन चौपाल में आज 114 लोगों ने कलेक्टर झा को अपनी समस्याओं-सुझावों से अवगत कराया। जनचौपाल में आज तहसील भैसमा के कुछ कोटवारों ने वेतन प्राप्त नही होने की शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर झा ने कोटवारों के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए अपर कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार कोरकोमा निवासी राजकुमार चौहान ने मिशल प्राप्त नही होने के कारण जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने एसडीएम कोरबा को निर्देशित करते हुए आवेदन के संबंध में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जन चौपाल में आठ दिव्यांगजनों को मिला ट्रायसिकल-व्हील चेयर, कलेक्टर का जताया आभार- कलेक्टर संजीव झा की संवेदनशीलता से जन चौपाल में आये आठ दिव्यांगजनों को तत्काल मोटराईज्ड ट्रायसिकल-व्हील चेयर मिल गया। इनमें से पांच दिव्यांगजनो को मोटराईज्ड ट्रायसिकल और तीन दिव्यांगजनों को व्हील चेयर प्रदान किया गया। ट्रायसिकल मिलने से दिव्यांगजनों को अब आने जाने में आसानी होगी। साथ ही दूर जाने के लिए किसी का सहारा नही लेना पडेगा। मोटराईज्ड ट्रायसिकल मिलने पर दिव्यांगजनों ने खुशी जताते हुए कलेक्टर संजीव झा का आभार जताया है। जनचौपाल में बेलाकछार निवासी निर्मल दास महंत, पंपहाउस निवासी छबिलाल, संडेल निवासी भोकसिंह कंवर, बांकीमोंगरा निवासी विशेषर, सैयद हाशमी, भैंसखटाल निवासी कृष्णा साहू एवं बुधवारी निवासी नितेश कुमार को मोटराईज्ड ट्रायसिकल प्रदान किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57