सरगुजा पुलिस की वाहन चोरी के मामलो मे लगातार कार्यवाही जारी।

सरगुजा पुलिस की वाहन चोरी के मामलो मे लगातार कार्यवाही जारी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

बतौली पुलिस को बाइक चोरी के मामले मे मिली सफलता 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे वाहन चोरी के प्रकरणों मे अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस की अभिनव पहल ‘अर्पण’एक उम्मीद अभियान के तहत 14 अगस्त को वाहन मालिकों को सुपुर्द किये जाएंगे वाहन।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बाइक चोरी के मामलो में सजग एवं सतर्क रहकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय द्वारा मुखबीरो को सतर्क किया गया था, जो दिनांक 03.08.22 को मुखबीर से सूचना मिली की दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बतौली चौक के आस पास दिखे है, जो तत्काल संदेहियो की घेराबंदी कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम दीपक प्रजापति एवं करमदेव घसिया साकिन लुण्ड्रा का होना बताया गया। संदेहियो के कब्जे से 02 नग मोटर सायकल पाये जाने पर धारा 91 जा. फौ. का नोटिस देकर वाहन के वैध दस्तावेज की मांग की गयी,जो संदेहियो द्वारा वाहन का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। जो आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया है।
सरगुजा पुलिस की अभिनव पहल ‘अर्पण’ एक उम्मीद अभियान के तहत 14 अगस्त को वाहन मालिकों को पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सुपुर्द किये जाएंगे वाहन।
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक श्री प्रमोद पाण्डेय, प्र.आर.देवशरण सिंह, आर. अशोक भगत, पंकज कुमार,राजेश खलखो और बतौली पुलिस टीम शामिल रही।