Advertisement

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 70 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 70 लोगों की मौत

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (एजेंसी) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,07,588 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,35,364 हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 70 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,600 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,35,364 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,114 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 5.14 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,34,45,624 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 205.59 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 70 मामले सामने आए, जिनमें से महाराष्ट्र में सात, दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल में चार-चार, कर्नाटक तथा पंजाब में तीन-तीन, मणिपुर, ओडिशा, राजस्थान, त्रिपुरा तथा उत्तर प्रदेश में दो-दो और असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम तथा उत्तराखंड में एक-एक मामला सामने आया।

वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों के तहत संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने 26 और जान गंवाने वालों के नाम संक्रमण से मौत की सूची में डाले।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57