चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी पर प्रतिबंध लगाए

चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी पर प्रतिबंध लगाए

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

बीजिंग, पांच अगस्त (एपी) चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में ताइवान की यात्रा किए जाने को लेकर उन पर अनिर्दिष्ट प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पेलोसी ने उस स्व-शासित द्वीप की उनकी यात्रा को लेकर चीन की चिंताओं और विरोध की अवहेलना की है, जिस पर बीजिंग अपना दावा जताता है।

इससे पहले पेलोसी ने कहा था कि चीन अमेरिकी अधिकारियों को ताइवान की यात्रा करने से नहीं रोक सकता।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

पेलोसी पिछले 25 वर्षों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिका की सबसे शीर्ष अधिकारी हैं। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और विदेशी सरकारों के साथ उसके संबंधों का विरोध करता है।

चीनी विदेश मंत्रालय के बयान में पेलोसी के ताइवान दौरे को उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया गया है। इसमें कहा गया कि यह कदम चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ है।

बयान के मुताबिक, पेलोसी और उनके परिवार पर प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। हालांकि, चीन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रतिबंध किस तरह के होंगे। वैसे, आमतौर पर ऐसे प्रतिबंध प्रतीकात्मक प्रकृति के होते हैं।