Advertisement

हमर तिरंगा अभियान :’स्व सहायता समूह की महिलाएं दुगुने उत्साह के साथ तैयार कर रही झण्डे

कोरिया :हमर तिरंगा अभियान :’स्व सहायता समूह की महिलाएं दुगुने उत्साह के साथ तैयार कर रही झण्डे

जिले में पांच समूह की महिलाओं ने बनाए 6 हजार तिरंगे’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले में स्वसहायता समूहों की महिलाएं बेहद उत्साह के साथ तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं। वे खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं कि शासन ने उन्हें इस महत्वपूर्ण अभियान से जोड़ा है और अब वे दुगुने जोश से स्वतंत्रता दिवस और स्वतंत्रता सप्ताह के लिए समर्पित भाव से तैयारी कर रही हैं। 15 अगस्त 2022 को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर प्रदेश में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन होगा। जिले में हमर तिरंगा अभियान के तहत हर गांव, हर शहर, हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा और विविध कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में स्व सहायता समूह की महिलाएं तिरंगे झण्डे निर्माण का कार्य कर रहीं हैं। विकासखण्ड पटना की आदर्श हिन्द महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने बताया कि हमें बिहान द्वारा तिरंगा झण्डा निर्माण कार्य के बारे में बताया गया तो हम बहुत खुश हुए की हमारे बनाए झण्डे घर-घर फहराए जाएंगे। समूह की सभी 10 महिलाएं यह कार्य कर रहीं हैं, अब तक हमने 300 झण्डे बनाए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से तिरंगे के थान प्राप्त हुए हैं, जिसकी कटिंग कर सिलाई से लेकर झण्डों में अशोक चक्र छपाई का कार्य महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। तैयार झण्डों की पैकेजिंग कर कलेक्टोरेट में लगाए गए स्टॉल में विक्रय किया जा रहा है।

’पांच समूह की महिलाओं ने बनाए 6 हजार तिरंगे-’

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47