Advertisement

जिले में 4 लोगों की हुई आकस्मिक मृत्यु

अम्बिकापुर : जिले में 4 लोगों की हुई आकस्मिक मृत्यु

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सरगुजा जिले के अपर कलेक्टर ए.एल धु्रव ने बताया है कि जिले में विभिन्न कारणों से 4 लोगों की आकस्मिक मृत्यु हुई है। कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत मृतकों के परिजनों को वितरित करने के लिए कुल 16 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत राशि में से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जिले के तहसील अम्बिकापुर के ग्राम पोढ़ीखुर्द के परसन सिंह आत्मज बलिन्दर सिंह की मृत्यु 8 अक्टूबर 2020 को महान नदी में डूबने से एवं ग्राम ठाकूरपुर की कु. आरती यादव की मृत्यु 28 अक्टूबर 2022 को कुआं में डूबने से, तहसील लुण्ड्रा के ग्राम खुरनडीह निवासी मनूराम यादव आत्मज भुल्लू यादव की मृत्यु 12 अप्रैल 2021 को मछली नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। तहसील लुण्ड्रा के ग्राम मसगा निवासी वंश रुप सिंह आत्मज स्व. चेरवा राम की मृत्यु 2 दिसंबर 2021 को सांप काटने से हो गई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47