Advertisement

आजादी के जश्न में कलेक्टर-एसपी सहित बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने उत्साह से लगाई दौड

अम्बिकापुर :आजादी के जश्न में कलेक्टर-एसपी सहित बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने उत्साह से लगाई दौड

सद्भावना दौड़ से दिया एकता व देश प्रेम का संदेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वन्त्रता दिवस के पूर्व रविवार 14 अगस्त को आयोजित सद्भावना दौड में कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी, बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने रिमझिम फुहारों के बीच उत्साह से दौड़ लगाई। सद्भावना दौड़ से एकता व देश प्रेम का संदेश दिया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता सद्भावना दौड प्रातः 7ः30 बजे स्थानीय शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के प्रांगण से प्रारभ होकर महामाया चौकए संगम चौक, देवीगंज रोड, घड़ी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम में संपन्न हुआ। गांधी स्टेडियम में अतिथियों के द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त धावकों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि सद्भावना दौड के दौरान बारिश होने के बाद सभी ने दौड़ पूरी की जो यह दिखाता है कि दृढ़ इरादे से लक्ष्य पूरा करना हो तो बाधा भी मुश्किल पैदा नही करते। जीवन मे चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। कभी रुकना नही है। उन्होंने कहा कि हमे आजादी बड़े संघर्षो और मुश्किलों से मिली है। देश की आजादी में अनेक महापुरूषो के त्याग, बलिदान व संघर्ष की गाथा जुड़ा है जो अविस्मरणीय है। आजादी के 75 वी वर्ष गांठ पर हम आजादी के अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान में कार्यलय व घरों में तिरंगा ध्वज फहरा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि बारिश में भी बड़े उत्साह के साथ सभी ने सद्भावना दौड़ लगाया है। जीवन के राह में भी कई बाधाएं आती है जिसे चुनौती मानकर डटकर सामना करें। हम इस बार आजादी के 57 वी वर्ष गांठ मना रहे है। हमारे महापुरुषों के त्याग और बलिदान का हमेशा स्मरण करते रहना है।
सद्भावना दौड में धावकों के लिए चार वर्ग तय किया गया था जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। स्कूली छात्राओं में प्रथम साक्षी भगत, द्वितीय मुनिया सिंह व तृतीय अनामिका पैकरा, छात्रों में प्रथम विक्की, द्वितीय योगेश व तृतीय रुपेंद्र कुमार पैंकरा, अधिकारी-कर्मचारी वर्ग में प्रथम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्लाए द्वितीय सीएसपी अखिलेश कौशक व तृतीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, आम नागरिको में प्रथम गुलशन लकड़ा, द्वितीय संतोष कुमार व तृतीय हरिशंकर सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, अपर कलेक्टर द्वय एएल ध्रुव, श्रीमती तनुजा सलाम, एसडीएम प्रदीप साहू, तहसीलदार भूषण मण्डावी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साहायक संचालक राम कुमार देवेंद्र सिन्हा सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी, स्कूली बच्चे व आम नागरिक उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47