Advertisement

शासकीय एवं निजी विद्यालयों के 1379 विद्यार्थियों ने देखी फिल्म गांधी

दुर्ग : शासकीय एवं निजी विद्यालयों के 1379 विद्यार्थियों ने देखी फिल्म गांधी

जिले में हमर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त को 5 छविगृहों में प्रसिद्ध फिल्म गांधी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के 1379 विद्यार्थियों ने फिल्म देखी इस प्रदर्शन को लेकर विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह देखा गया।

बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पीवीआर सूर्या मॉल में आज भिलाई नगर के विधायक श्री देवेंद्र यादव उपस्थित हुए। उन्होंने बच्चों के साथ फिल्म देखी तथा फिल्म समाप्ति पर उन्होंने बच्चों में ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे गांधीजी से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार अपना जीवन सफल बनाएं तथा खूब परिश्रम कर अच्छी शिक्षा दीक्षा प्राप्त कर जीवन लक्ष्य को प्राप्त करें। उक्त अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा सुरेंद्र पांडे, समन्वयक शहरी स्त्रोत केंद्र दुर्ग भिलाई श्री के रघुनाथ, सी.ए.सी. खमरिया, अहमद सलीम खान एवं सेजस बालाजी नगर के शिक्षक उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पीवीआर में सेजस आज बालाजी नगर खुर्सीपार भिलाई के 155 बच्चों ने फिल्म को रुचि पूर्वक देखा तथा गांधी फिल्म के संबंध में अपने विचारों को विधायक श्री देवेंद्र के समक्ष रखा।

देवेंद्र यादव ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल नई जानकारी देते हुए बताया कि कल 22 अगस्त को मिराज सिनेमा में सेजस सेक्टर 6 के, वेंकटेश्वर टॉकीज में कन्या उच्चतर माध्यमिक सुपेला के, पीवीआर सूर्या माल में हायर सेकेंडरी कुरूद के, स्वरूप टॉकीज दुर्ग में सेजस दीपक नगर दुर्ग के, तरुण मल्टीप्लेक्स दुर्ग में हायर सेकेंडरी बघेरा के, अप्सरा टॉकीज दुर्ग में हायर सेकेंडरी पुलगांव के, न्यू बसंत टॉकीज भिलाई में हाई स्कूल मुक्तिधाम के तथा बेबीलोन मुक्त सिनेमा भिलाई 3 में सेजस भिलाई 3 के विद्यार्थी फिल्म गांधी का प्रदर्शन देखेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57