Advertisement

ब्रिटेन को ‘दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश’ बनाने के लिए सुनक ने ‘दिन-रात’ काम करने का संकल्प लिया

ब्रिटेन को ‘दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश’ बनाने के लिए सुनक ने ‘दिन-रात’ काम करने का संकल्प लिया

लंदन, 31 अगस्त/ कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और ब्रितानी प्रधानमंत्री के रूप में बोरिस जॉनसन के स्थान पर निर्वाचन के लिए जारी प्रचार मुहिम के बुधवार को अंतिम चरण में पहुंचने के बीच, पूर्व मंत्री ऋषि सुनक ने ब्रिटेन को ‘‘दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश’’ बनाने के लिए ‘‘दिन-रात’’ काम करने का संकल्प जताया।

10 डाउनिंग स्ट्रीट में शीर्ष पद के पहले ब्रितानी भारतीय उम्मीदवार एवं पूर्व चांसलर सुनक के सामने प्रतिद्वंद्वी लिज ट्रस की चुनौती है।

सुनक की ‘रेडीफॉरऋषि’ प्रचार मुहिम ने मंगलवार रात जारी एक बयान में उनके हवाले से कहा, ‘‘किसी के पलने-बढ़ने, परिवार शुरू करने और कारोबार स्थापित करने के लिए ब्रिटेन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश है और यहां हमारा भविष्य उज्ज्वल नजर आता है, लेकिन हम वहां तभी पहुंच सकते हैं, जब हम चुनौतियों का ईमानदारी और विश्वसनीय योजना के साथ सामना करेंगे।’’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास सही योजना है, जो ‘कंजर्वेटिव’ मूल्यों में निहित है और मैं इस प्रतियोगिता के दौरान हमेशा इस बात को लेकर स्पष्ट और ईमानदार रहा हूं कि हमें पहले मुद्रास्फीति से निपटना चाहिए।’’

सुनक ने कहा, ‘‘ यह ब्रिटेन के बारे में मेरी सोच है और मैं जिस देश से प्यार करता हूं, उसके एवं पार्टी के लिए यह हासिल करने की खातिर दिन-रात काम करूंगा।’’

सुनक भारतीय मूल के पहले ब्रितानी प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचना चाहते हैं और उन्हें भारतीय समुदाय से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

चुनावी मुकाबले के शुरुआती चरण में सांसदों ने उन्हें जबरदस्त समर्थन देकर दो अंतिम उम्मीदवारों में चुना, लेकिन ताजा सर्वेक्षण के अनुसार, वह अब ट्रस से पीछे चल रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57