श्रीलंका में सत्तारूढ़ एसएलपीपी के 12 सदस्य विपक्ष में शामिल हुए

श्रीलंका में सत्तारूढ़ एसएलपीपी के 12 सदस्य विपक्ष में शामिल हुए

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कोलंबो, 31 अगस्त/ श्रीलंका में सत्तारूढ़ गठबंधन, श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के 12 सांसद बुधवार को आधिकारिक रूप से विपक्ष में शामिल हो गए। अपने इस निर्णय पर सांसदों ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने लोगों के साथ अपना सामाजिक सरोकार खो दिया है।

इन सांसदों में पूर्व मंत्री जी. एल. पेरिस भी शामिल हैं जो अप्रैल में पार्टी से अलग हो गए थे। इससे एक दिन पहले राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सभी दलों से अपील की थी कि वे श्रीलंका को अभूतपूर्व आर्थिक संकट से उबारने के लिए सर्वदलीय सरकार में शामिल हों। उन्होंने कहा कि “मजबूत अर्थव्यवस्थाओं” को यह मौका नहीं देना चाहिए कि वे (श्रीलंका की) आर्थिक बदहाली को “हस्तक्षेप के मौके” के तौर पर इस्तेमाल करें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

पेरिस के अलावा एसएलपीपी के नेता दुल्लास अलहापेरुमा, डिलन पेरेरा और नालाका गोदाहेवा विपक्ष में शामिल हो गए हैं।

इन 12 सांसदों के जाने से राष्ट्रपति विक्रमसिंघे नीत सरकार के स्थायित्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पेरिस ने कहा कि सरकार ने लोगों के साथ अपना सामाजिक सरोकार खो दिया है। उन्होंने कहा कि एसएलपीपी के समर्थकों का भरोसा टूट गया है और अगर लोग चुनाव चाहते हैं तो लोकतंत्र को कायम रखने के लिए चुनाव होना चाहिए।