सेना ने सिक्किम में फंसे 74 पर्यटकों को बचाया

सेना ने सिक्किम में फंसे 74 पर्यटकों को बचाया

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

गंगटोक, 01 सितंबर/ सेना ने उत्तरी सिक्किम की युमथांग घाटी में फंसे महिलाओं और बच्चों समेत 74 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति से यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भूस्खलन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विज्ञप्ति के अनुसार, युमथांग घाटी से 19 किलोमीटर दूर बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिलने पर सेना की ‘त्रिशक्ति कोर’ के जवानों ने पर्यटकों को बचाया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

विज्ञप्ति के मुताबिक, भूस्खलन के कारण सैलानियों के आठ वाहन फंस गए, जिसके बाद लकड़ी के तख्तों और रस्सियों की मदद से एक फुटपाथ बनाया गया और पर्यटकों को बचाने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें सुरक्षित स्थान ले जाया गया और भोजन और चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।