Advertisement

डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री अगले सप्ताह बैठक करेंगे

डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री अगले सप्ताह बैठक करेंगे

नयी दिल्ली,02 सितंबर/ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अधिकारी और दक्षिण-पूर्व क्षेत्र के मंत्री महामारी जैसे खतरों से निपटने, सभी लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और प्राथमिक देखभाल के जरिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से निपटने जैसे विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सोमवार से एक बैठक में भाग लेंगे।

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया के 75वें क्षेत्रीय समिति सत्र की मेजबानी इस साल भूटान कर रहा है और यह सत्र पांच से नौ सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

विश्व निकाय ने एक बयान में कहा कि डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह, डब्ल्यूएचओ मुख्यालय के अधिकारी, सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रतिनिधि, साझेदार, दानदाता और नागरिक समाज के सदस्य इस बैठक में भाग लेंगे।

बैठक में गैर-संचारी रोगों तथा टीबी के उन्मूलन के लिए प्रगति, सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन में तेजी लाने के उपायों और स्वास्थ्य कार्यबल शिक्षा एवं प्रशिक्षण को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।

कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से यह पहली बार है जब क्षेत्रीय समिति के इस सत्र में प्रतिनिधि वैयक्तिक हैसियत से शामिल होंगे। इसकी पिछली दो वार्षिक बैठकें वर्चुअल रूप से आयोजित की गयी थीं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57