Advertisement

ट्रंप और उनके समर्थक लोकतंत्र के लिए खतरा : बाइडन

ट्रंप और उनके समर्थक लोकतंत्र के लिए खतरा : बाइडन

वाशिंगटन/ अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह और उनके समर्थक अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

बाइडन ने अमेरिकियों से उन ‘चरमपंथियों’ का सामना करने का आह्वान किया, जो सत्ता की चाह में राजनीतिक हिंसा की लपटों को हवा देते हैं।

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नवंबर में होने हैं।

बृहस्पतिवार को फिलाडेल्फिया में अपने संबोधन में बाइडन ने कहा, ‘‘आज समानता और लोकतंत्र खतरे में है।’’

अपने पूर्ववर्ती पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में आज बहुत कुछ ऐसा हा रहा है, जो सामान्य नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप और उनके ‘एमएजीए’ (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) अभियान से जुड़े रिपब्लिकन अतिवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा वे हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘एमएजीए से जुड़ी ताकतें देश को पीछे ले जाने पर उतारू हैं। उनकी मंशा अमेरिका को उस जगह पर पहुंचाना है, जहां चुनाव का अधिकार, गोपनीयता का अधिकार, गर्भपात का अधिकार, जिससे पसंद करते हैं उससे शादी करने का अधिकार न मौजूद हो। वे राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा देते हैं।’’

अमेरिकी लोकतंत्र के उद्गम स्थल ‘इंडिपेंडेंस हॉल’ के सामने खड़े होकर बाइडन ने उनके ‘सोल ऑफ द नेशन’ भाषण को सुनने पहुंचे सैकड़ों लोगों से कहा कि समानता और लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, “इतिहास गवाह है कि किसी एक नेता के प्रति अंध निष्ठा और राजनीतिक हिंसा में शामिल होने की इच्छा लोकतंत्र के लिए घातक है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बाइडन ने कहा कि हर रिपब्लिकन एमएजीए रिपब्लिकन नहीं होता और न ही वह उनकी कट्टर विचारधारा का समर्थन करता है।

एमएजीए रिपब्लिकन पर संविधान का सम्मान न करने का आरोप लगाते हुए बाइडन ने उन्हें ‘विद्रोही और चुनावी नतीजों को नकारने वाला’ बताया, जो ‘गुस्से को गले लगाते हैं और अराजकता के बलबूते फलते-फूलते हैं।’

उन्होंने कहा कि एमएजीए रिपब्लिकन ‘हमारे लोकतंत्र के लिए एक स्पष्ट खतरा’ हैं, जो सच्चाई के प्रकाश में नहीं, बल्कि झूठ के साये में रहते हैं।

बाइडन ने कहा कि अमेरिकी अब भी ईमानदारी, शालीनता और दूसरों के प्रति सम्मान में विश्वास करते हैं।

उन्होंने कहा, “देशभक्ति, स्वतंत्रता, सभी के लिए न्याय, आशा, संभावनाएं, हम सभी के मूल में अब भी एक लोकतंत्र है।”

बाइडन ने कहा, “लंबे समय से हमने खुद से कहा है कि अमेरिका में लोकतंत्र की गारंटी है, लेकिन ऐसा नहीं है। हमें इसकी रक्षा करनी है, इसे बचाना है, इसके लिए खड़े होना है, हम में से प्रत्येक को। इसलिए आज रात मैं अपने देश से एकजुट होने का आह्वान कर रहा हूं। अपनी विचारधारा की परवाह किए बिना अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा के एकमात्र उद्देश्य से एकजुट हो जाएं।”

वहीं प्रतिनिधि सभा में नेता विपक्ष केविन मैक्कार्थी ने एमएजीए की विचारधारा की निंदा करने के लिए बाइडन से माफी की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने अपने साथी अमेरिकियों को विभाजित करने और उन्हें नीचा दिखाने का विकल्प चुना है। क्यों? सिर्फ इसलिए कि वे उनकी नीतियों से सहमत नहीं हैं। यह नेतृत्व नहीं है।’’

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57