Advertisement

अगस्त में ओडिशा का जीएसटी संग्रह 1,019 करोड़ रुपये पर पहुंचा

अगस्त में ओडिशा का जीएसटी संग्रह 1,019 करोड़ रुपये पर पहुंचा

भुवनेश्वर/ओडिशा का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह अगस्त महीने में 6.62 प्रतिशत बढ़कर 1,019.81 करोड़ रुपये रहा है।

ओडिशा सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि एक साल पहले इसी महीने में राज्य का जीएसटी संग्रह 956.47 करोड़ रुपये रहा था।

इस अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अगस्त महीने तक जीएसटी का वर्द्धमान संग्रह 29.59 प्रतिशत बढ़कर 6,267.93 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4,836.75 करोड़ रुपये रहा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने कहा कि पिछले महीने जीएसटी का सकल संग्रह 17.11 प्रतिशत बढ़कर 3,883.90 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अगस्त, 2021 में यह 3,316.55 करोड़ रुपये था। वहीं इसी अवधि में सकल जीएसटी का वर्द्धमान संग्रह 19.96 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20,366.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल यह आंकड़ा 16,977.92 करोड़ रुपये था।

अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान (अगस्त तक) 20,269 नए करदाताओं को जीएसटी के दायरे में लाया गया है। अगस्त माह के दौरान सृजित कुल ई-वे बिल 15.81 लाख थे जो एक साल पहले 14.35 लाख रहा था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57