Advertisement

पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों की निकाल हेतु विवेचकों का थाना स्तर पर मीटिंग लेने हेतु दिए कड़े निर्देश l

पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों की निकाल हेतु विवेचकों का थाना स्तर पर मीटिंग लेने हेतु दिए कड़े निर्देश l

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के द्वारा पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देश के परिपालन में जिले के समस्त राजपत्रित एवं थाना प्रभारियों की महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं लंबित अपराधों की निकाल के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। समीक्षा बैठक के दौरान महिला संबंधी अपराध जैसे घरेलू हिंसा, pocso act, प्रताड़ना जैसे अन्य गंभीर महिला संबंधी अपराधों के संबंध में अपने थाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर जन चौपाल के माध्यम से जन जागरूकता फैलाने के संबंध में दिए निर्देश। साथ ही साथ थाना प्रभारियों को अपने थाने के विवेचकों को महिला संबंधी अपराध के संबंध में प्रत्येक सप्ताह मीटिंग कर लंबित महिला संबंधी अपराधों का निराकरण करने हेतु निर्देश दिए।
पुलिस कप्तान द्वारा महिला संबंधी अपराध में निकाल हेतु गरियाबंद अनुभाग एवं मैनपुर अनुभाग के लिए राजपत्रित अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नामांकित किया गया।
उक्त समीक्षा बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक के साथ समस्त थाना प्रभारी एवं कार्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57