Advertisement

आजतक के न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत 

आजतक के न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत

भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी है. इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है. आजतक के न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है. मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है. लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे. रोहित सरदाना की मौत को लेकर पत्रकार सुधीर चौधरी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है. सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया. उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे. हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी. ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी. इसके लिए मैं तैयार नहीं था. यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे. 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था. भारत में कोरोना संक्रमण आम लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है. महज एक महीने के भीतर ही यहां 45 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. सालभर में कुल दो लाख आठ देशवासी अपनी जान गंवा चुके हैं. अभी भी ये कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान ले रहा है. Also Read – ये जीत खास हैः 102 साल की दादी से हारा कोरोना, खुद बताया कैसे जीती जंग स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 1 अप्रैल को बताया गया था कि देश में कुल एक लाख 62 हजार 927 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. आज 30 अप्रैल को ये आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 8 हजार 330 हो गया है. यानी कि एक महीने में कुल 45,403 लोगों की जान चली गई. जबकि इससे पहले मार्च में महज 5,770 लोगों की जान गई थी. देश में अबतक कुल एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. अनुमान के अनुसार, जल्द ही ये आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच जाएगा. 19 दिसंबर 2020 को संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई थी. इससे पहले सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी. 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी. इसके बाद 28 सितंबर को कोविड मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57