Advertisement

ऑनलाइन सहजयोग मेडीटेशन में सीखिए ऑक्सीजन लेवल बनाना*

 

*ऑनलाइन सहजयोग मेडीटेशन में सीखिए ऑक्सीजन लेवल बनाना*

*सरलता से प्राण के आयाम को अनुभव कराता है-सहजयोग*

*ध्यान के द्वारा योग व क्षेम दोनो संभव हैं-श्री माताजी निर्मलादेवी*

*दिनांक 2मई, 2021, रविवार को देशव्यापी आयोजन संपूर्ण भारत में एक साथ निशुल्क ऑन लाइन सहज योग प्रशिक्षण*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आज जब वैश्विक महामारी से ग्रस्त मनुष्य अपनी प्राण शक्ति याने ऑक्सीजन के स्तर को बनाए रखने के नैसर्गिक यंत्र याने श्वसन तंत्र पर नियंत्रण पाना चाहता है तो उसे ध्यान के प्राचीन अनुभूत योग पद्धति को जरुर आजमाना चाहिए। जो परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवि प्रणीत सहजयोग संस्था द्वारा निशुल्क घर बैठे सीरवी जा सकती है।
श्री माताजी निर्मला देवी सहजयोग ट्रस्ट एवं पुणे प्रतिष्ठान राष्ट्रीय सहजयोग समिति द्वारा भारत भर में ध्यान योग प्रशिक्षण के लिए दिनांक 2मई, 2021, रविवार को शाम 5 बजे देशव्यापी ऑनलाईन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसके द्वारा प्राण के आयाम को अनुभव करने के साथ ही वैश्विक अस्वास्थकर दशाओं और तनाव से उपजी अवसाद अर्थात डिप्रेशन की समस्या के कारगर उपाय संभव है।सहज योग प्रतिष्ठान पुणे एवं श्री माता जी निर्मला देवी सहजयोग ट्रस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि योग शब्द के लिए संस्कृत में अन्वय है योजयति इति योगः अर्थात जो जोड़ता है वह योग है । यहाँ योग के विषय मे यह पूछा जाता है कि किससे जुड़ना है,इसी का उत्तर अनुभूत कराता है सहज योग। वास्तव में अपनी आत्म शक्ति से जुड़े बिना मानव जीवन अपने चतुर्थ आयाम अर्थात जीवात्मा या प्राण शक्ति को नहीं पा सकता।
ऐसे मे वह केवल शारीरिक मानसिक और भावनात्मक आयामों का अनुभव करता है।योग ही प्राण के चतुर्थ आयाम का अनुभव कराकर मानव को पूर्ण करता है। और पूर्णता पाते ही सारे संवेग तनाव अवसाद धीरे धीरे समाप्त होने लगते हैं, प्राण शक्ति प्रबल होने लगती है।परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवि प्रणीत सहज योग ध्यान पद्धति अत्यंत सरलता से आत्म से साक्षात्कार कराती है।
वैश्विक स्तर पर महामारी से लड़ते हुए हमारे देश में स्वास्थ्य और समृद्धि का ईश्वरीय आशीर्वाद पाने हेतु जुड़िए सहज योग के निशुल्क ऑनलाइन ध्यान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से।
यह ध्यान बिल्कुल निशुल्क है और इसकी प्रक्रिया अत्यंत सरल है किंतु फिर भी इतनी प्रभावशाली की हर व्यक्ति शीघ्र ही अपने में परिवर्तन अनुभव करने लगता है। जो भी इन प्रोग्राम से लाभान्वित होना चाहते हैं वे वेबस्थली www.sahajayoga.org.in/live पर विजिट करें। साथ ही साधकों के लिए पूर्णतः निशुल्क टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002700800
पर सहायता उपलब्ध है।
**दिनांक 2मई, 2021, रविवार को उक्त देशव्यापी आयोजन की विस्तृत जानकारी एवं लिंक हेतु 7447441505 व्हाट्सएप नंबर पर Sahajayoga या Self Realisation लिख कर व्हाट्सएप करें*
अपने आप को जानने इस सुन्दर अवसर का अवश्य लाभ उठाएँ।

पवन नाग द्वारा दी गई खास जानकारी ……

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57