Advertisement

सूरजपुर: 18 से 45 वर्ष उम्र तक के लोगों की वैक्सीन लगाने जिला प्रशासन की तैयारी पूर्ण

अंत्योदय के पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन लगाने की प्राथमिकता पहले- कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा

गोपाल सिंह विद्रोही छत्तीसगढ़ प्रदेश खबर प्रमुख -सूरजपुर 30 अप्रैल 2021/ कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव उपचार के लिए पूरे राज्य में 1 अप्रैल 2021 से 18 से 45 वर्ष आयु तक के पात्र व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण लगाया जाना है । शासन के गाइडलाइन एवं निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा ने जिले में 18 से 45 वर्ष उम्र तक के व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाना है कोविड टीकाकरण तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सीएमएचओ डॉ आर एस सिंह, जिला खाद्य अधिकारी श्री विजय किरण, डॉ अजय मरकाम, एपीओ श्री केएम पाठक उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा ने जिले में 18 से 45 वर्ष उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण लगाए जाने के तैयारियों की जानकारी ली तथा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए अंत्योदय के पात्र हितग्राहियों को पहले प्राथमिकता देते हुए कोरोना वैक्सीन लगाने निर्देशित किया है । उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी को जिले के अंत्योदय पात्र हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने कहा है। कलेक्टर ने जिले में टीकाकरण की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए उन्होंने प्राथमिक चरण में विकासखंड वार स्थल का भी चयन किया है जिसमें सूरजपुर, बिश्रामपुर, भैयाथान, भटगांव, प्रतापपुर, जरही, रामानुजनगर, देवनगर, प्रेम नगर, उमेश्वर पुर, ओड़गी, बिहार पुर में 18 वर्ष से 45 वर्ष उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण लगाया जाएगा।
कलेक्टर ने टीकाकरण लगाने वाली व्यक्तियों से अनिवार्य रूप से अपना अन्त्योदया राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लाने कहां है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 800 इंजेक्शन उपलब्ध होंगे। उन्होंने टीका लगाने वाले व्यक्तियों का जन्मतिथि, आधार कार्ड, राशन कार्ड नंबर, कॉन्टैक्ट नंबर, पता सहित अन्य जानकारी रजिस्टर में एंट्री करने के निर्देश दिए हैं ।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47