छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

रायपुर: मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

नरवा योजना से नालों को जोड़कर जलस्तर को बढ़ाये

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय बालोद के सर्किट हाउस में जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, प्रभारी सचिव अंकित आनंद, कमिश्नर महादेव कांवरे, कलेक्टर गौरव सिंह एवं जिला अधिकारी मौजूद थे। ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा योजना में लोगांे का जुड़ाव बढ़ाये। प्रत्येक नाला को नरवा योजना से जोड़े। विशेषकर गुरुर क्षेत्र में जल का स्तर गिर रहा है। जो चिंता का विषय है। यहां सभी नालों को नरवा योजना से जोड़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना में गर्म भोजन मिलना सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब बिक्री पर रोक लगे, साथ ही अवैध गतिविधियों में संलग्न लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित हो, गोठान, सीसी रोड एवं अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न हो। सीमांकन, बटांकन जैसे प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए। अघोषित विद्युत कटौती की शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समय पर निराकरण करें। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को अच्छे कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!