राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने नगर के विभिन्न स्थानों में चलाया स्वच्छता अभियान

राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने नगर के विभिन्न स्थानों में चलाया स्वच्छता अभियान

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर- राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने नगर में स्वच्छता अभियान चलाएं चलाया जिसमें आम लोगो के साथ साथ नगर पंचायत बिश्रामपुर के कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वच्छता जागरूकता के उद्देश्य से गत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। नगर पंचायत विश्रामपुर के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी युफ्रेसिया एक्का के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान क्लब ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में अपनी सहभागिता निभायी। पार्षद रोशनी पटेल की विशेष उपस्थिति में राजीव युवा मितान ने डिपार्टमेंटल किड्स पार्क से सफाई अभियान का शुभारंभ किया। युवा मितान अध्यक्ष मिनाक्षी फिलिप के नेतृत्व में पार्क में फैले कचड़े की सफाई की गयी। जल स्रोत के आस पास की गंदगी को भी दूर किया गया। क्लब सदस्यों ने झूलों आदि की भी सफाई की और गाजर घास का उन्मूलन किया। इस दौरान एकत्रित प्लास्टिक कचड़े को एस.एल.आर.एम. सेंटर भिजवाया गया। सचिव अमित यादव ने अभियान में सहयोगी सफाई कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
अभियान में अध्यक्ष मिनाक्षी फिलिप, उपाध्यक्ष पंकज कुमार राय, सचिव अमित यादव, कोषाध्यक्ष अजय पैकरा, शिशिर लेंका, दानिश खान, संतोष सानू पटेल, रणधीर यादव, ऐश्वर्या बुनकर, गुड़िया देवी, मीरा कुमारी सक्रिय रहे।