Advertisement

बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से ही प्रगति व खुशहाली- भगत

अम्बिकापुर : बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से ही प्रगति व खुशहाली- भगत

हमर बेटी हमर मान अभियान की हुई शुरुआत

छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की मुख्य आतिथ्य में शनिवार को सीतापुर के ग्राम सूर के एक स्कूल में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना हमर बेटी हमर मान अभियान का जिले में शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत स्कूल व कॉलेज की छात्राओं तथा महिलाओं को आत्मसुरक्षा के लिए पुलिस विभाग के हिम्मत कार्यक्रम के तहत जरूरी प्रशिक्षण देने के साथ ही महिला पुलिसकर्मी स्कूलों व कॉलेजों का दौरा कर कानूनी अधिकारों के संबंध में जागरूक करेंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरी करने वाले छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया व मोबाइल पर अभिव्यक्ति एप्प डाउनलोड कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से ही समाज व प्रदेश में प्रगति व खुशहाली आती है इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने हमर बेटी हमर मान अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान से बेटियों व महिलाओं को कानूनी जानकारी में अलावा आत्मसुरक्षा व आत्मसम्मान की रक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा जरूरी प्रशिक्षण व जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जब महिला व बेटियों को कानूनी जानकारी मिलेगी तो मानव तस्करी जैसे मामले पर भी रोक लगेगी। उन्होंने सभी छात्राओं को इस अभियान के तहत प्रशिक्षण लेने की अपील की।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिनों प्रदेश में हमर बेटी हमर मान अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी स्कूलों और कॉलेज का नियमित दौरा करेंगे और छात्रों को उनके कानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम, छेड़छाड़ और यौन शोषण आदि के बारे में जागरूक करेंगे और उनके साथ बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा जो भी महिला एवं छात्र किसी भी परेशानी से जूझ रही हो वह इन महिला पुलिसकर्मी से बातचीत कर सकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस अवसर पर कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57