सुबह 8 बजे से शुरू बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम, नतीजों पर पूरे देश की रहेगी नजर …..

सुबह 8 बजे से शुरू बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम, नतीजों पर पूरे देश की रहेगी नजर …..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

चार राज्य बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 822 विधानसभा सीटों पर मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इस दौरान कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इस बार कुल 2364 केंद्रों में मतगणना होगी। साल 2016 में मतगणना केंद्रों की कुल संख्या 1002 थी। बंगाल के नतीजों पर पूरे देश की नजरें, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में सीधा मुकाबला मतगणना के लिए 822 निर्वाचन अधिकारियों और 7000 से अधिक सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामित किया है। बंगाल के नतीजों पर पूरे देश की सबसे अधिक नजरें है। यहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

राज्य सरकार का आदेश मप्र में दमोह विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा-कांग्रेस के जीत के दावे मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा उपचुनाव के नतीजे रविवार को आएंगे। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर जनता मुहर लगाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी: निर्वाचन आयोग कांग्रेस का दावा है कि जनादेश का अपमान करने वालों को हार का सामना करना पड़ेगा। निर्वाचन आयोग ने हाई कोर्ट के निर्देशानुसार मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

विजयवर्गीय ने कहा: भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी दमोह से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए राहुल सिंह लोधी ने इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। इसी के चलते यहां उपचुनाव कराया गया। राहुल उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे जबकि कांग्रेस से अजय टंडन ने चुनाव लड़ा। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की क्षणिक नाराजगी से यह सीट कांग्रेस के पक्ष में चली गई थी, लेकिन यहां भाजपा का बड़ा जनाधार है। भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। कांग्रेस उपचुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस यह उपचुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही है। जनता ने जिस दल के साथ सहमति जताते हुए वोट दिया था, उसमें विश्वासघात किया गया। जनता सबक सिखाएगी और परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहेगा।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]