अम्बिकापुर : प्लांट से हो रही सुगमता से ऑक्सीजन सिलिंडर  की आपूर्ति

अम्बिकापुर 01 मई 2021 कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में  जिले के अस्पतालों में आक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति सुरजपुर जिले के नयनपुर स्थित विद्या गैस एजेंसी से सुगमता से हो रही है। गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत नही हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा  गैस आपूर्ति के लिए प्लांट  संचालक को पूरा सहयोग किया जा रहा है।

जिले में एजेंसी से ऑक्सीजन गैस आपूर्ति हेतु नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह ने बताया कि प्लांट से गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो इजके लिए प्लांट तथा डिपो में अधिकारियो की ड्यूटी लगाई गई है। प्लांट संचालक को प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही ही। अम्बिकापुर स्थित एजेंसी के डिपो में सुरक्षा हेतु पुलिस की भी डयूटी लगाई गई है।
जिला उद्योग  एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक अब्दुल शाकिर ने बताया कि मेरी ड्यूटी दिनभर प्लांट में लगी हुई है। इसके साथ ही अन्य अधिकारियो  की भी ड्यूटी लगी है जो प्लांट से सुगमता से गैस आपूर्ति के लिए निगरानी एवं सहयोग कर रहे है। उन्होंने बताया कि प्लांट के 12 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने पर प्रशासन की ओर से  1 मई को एक कंप्यूटर ऑपरेटर और  रिफिलिंग हेतु  6 कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं। 2 मई से कुल 18 कर्मचारी उपलब्ध करा दिए  जाएंगे। इस प्रकार प्लांट से गैस आपूर्ति में कोई दिक्कत नही आने वाली है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]