
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन
चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ ने पहले ही दिन की 38 करोड़ रुपये की कमाई
चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ ने पहले ही दिन की 38 करोड़ रुपये की कमाई
मुंबई, छह अक्टूबर/ सुपरस्टार चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म ‘गॉडफादर’ ने पहले ही दिन दुनिया भर में करीब 38 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। .
यह फिल्म बुधवार को प्रदर्शित हुई थी। ‘गॉडफादर’ राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह वर्ष 2019 में पृथ्वीराज सुकुमारन निर्देशित मलयालम फिल्म ‘लुसिफेर’ का रीमेक है। मलयालम फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। .












