
अपराधताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
स्थानीय स्तर पर हुए उत्सर्जन से विजय दशमी पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची
स्थानीय स्तर पर हुए उत्सर्जन से विजय दशमी पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर/ विजय दशमी पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई थी। हालांकि, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ से ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहने का पूर्वानुमान लगाया था।.
आईआईटीएम के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पांच अक्टूबर को तापमान, हवा की गति और पराली जलाने से हुए उत्सर्जन जैसे मापदंडों में कोई खास बदलाव नहीं देखा था, ऐसे में ‘हाइपरलोकल’ उत्सर्जन से वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई होगी। .











