
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में तीन रुपये की बढ़ोतरी
सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में तीन रुपये की बढ़ोतरी
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर/ राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में शनिवार को तीन रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। केंद्र सरकार द्वारा एक अक्टूबर से प्राकृतिक गैस के दाम में 40 फीसदी की वृद्धि किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।.
सीएनजी की कीमत में पिछले चार महीनों में, जबकि पीएनजी (पाइप के जरिये रसोई में पहुंचाई जाने वाली गैस) के दाम में बीते दो महीनों में पहली बार वृद्धि की गई है।.










